अच्छा व्यापार प्रबंधन किसी भी व्यापार घराने की सफलता की कुंजी है। यह एक सृजनकारी बल है जो किसी संगठन के संसाधनों के इष्टतम उपयोग में सहायता करात है। व्यापार प्रबंधन की प्रक्रिया करता है। व्यापार प्रबंधन की प्रक्रिया में अनेक आंतरिक रूप से गुथे हुए तत्व शामिल है जिनके द्वारा संगठन के लक्ष्य तथा उद्देश्य प्राप्त किए जाते हैं। इन तत्वों या कार्यों में ये शामिल हैं फर्म द्वारा उत्पादित उत्पाद का संवर्धन एवं विपणन; संभावी उपभोक्ताओं को उचित वितरण माध्यम से उत्पाद उपलब्ध कराना; फर्म के लेखे तथा वित्त साधनों का प्रबंधन करना; इसकी बौद्धिक सम्पत्ति का संरक्षण करना, इत्यादि। इस में फर्म के प्रभागों तथा विभिन्न विभागों के कार्यक्रम को सुमेल बनाना भी शामिल हैं। मानव संसाधनों का प्रबंधन करना तथा ग्राहक के साथ संबंध का प्रबंधन करना व्यापार प्रबंधन की सम्पूर्ण प्रक्रिया में सर्वाधिक महत्वपूर्ण तत्व हैं।
अच्छे प्रबंधकीय कौशलों वाला उद्यमी व्यक्तियों, धन, सामग्री तथा मशीनरी के असंगठित संसाधनों को उत्पादक व्यापार उद्यम में रूपांतरित कर सकता है। आधुनिक व्यापार में, गतिशील माहौल में संगठन का प्रभावी प्रबंधन करने के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल आवश्यक हैं। इन कौशलों में ये शामिल हैं :-
- तकनीकी कौशल:- इन का संदर्भ विशिष्ट कार्यों के निष्पादन में शामिल उपकरण, तकनीकों तथा प्रक्रियाओं के प्रयोग की क्षमता तथा ज्ञान से है। उद्यमी को उन कौशलों का ज्ञान होना चाहिए जिनका नियोजन उसके उद्यम में किया जाएगा तथा उसे प्रत्येक नियोजित कौशल की भूमिका तथा कौशलों के बीच अंत: संबंध का पूर्ण अवबोधन होना चाहिए।
- मानव कौशल:- इसमें व्यष्टि रूप में तथा साथ ही समूह के सदस्यों के रूप में अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रभावी रूप से कार्य करने की क्षमता शामिल है। अन्य लोगों का सहयोग हासिल करने तथा एक सफल कार्यदल के लिए आधार का निर्माण करने हेतु उद्यमी द्वारा ऐसे कौशल अपेक्षित है।
- संकल्पनात्मक कौशल:- इसमें सम्पूर्ण संगठन तथा उसके भागों के बीच अंतरसंबंधें का अवलोकन करने का सामर्थ्य शामिल है। ऐसे कौशल माहौल की संकल्पना का जायजा लेने तथा संगठन के बारे में एक व्यापक एवं दूरदर्शी राय स्थापित करने में उद्यमी की सहायता करते हैं। इन कौशलों में सगठन के समक्ष विद्यमान समस्या को इसके सभी पहलुओं में समझने तथा समस्या का समाधान करने की सहायता शामिल है। युक्ति संगत निर्णय लेने के लिए यह आवश्यक है।
प्रबंधन एक गतिशील तथा सतत चलने वाली प्रक्रिया है जो समूह के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए संगठित कार्रवाई किए जाने तक प्रचालित रहती है।
^ ऊपर |