| |
|
|
 |
|
|
|
 |
संवर्धन की तकनीक के रूप में बिक्री संवर्धन का विकास किसी फर्म के विज्ञापन एवं वैयक्तिक बिक्री प्रयासों को अनापूरित करने तथा समन्वित करने के लिए किया गया है। यह किसी भी फर्म द्वारा अपने उत्पाद की बिक्री को बढ़ाने के लिए प्रयुक्त किया गया कोई भी अल्पावधिक प्रोत्साहन है। इसमें वे सभी संवर्धनात्मक कार्यकलाप शामिल हैं जो अनावर्ती तथा एक समय संचार के माध्यम से बिक्री संवर्धन में सहायता करते हैं। इसका लक्ष्य बाजार मांग तथा उपभोक्ता क्रय को अभिप्रेरित करना है। इसमें लोगों के एक चयनित लघु समूह पर बिक्री प्रयासों को संकेन्द्रित किया जाता है। फर्म निम्न उद्देश्यों में बिक्री संवर्धन करती हैं :-
- नए उत्पादों का परिचय देना तथा ग्राहकों को अवगत कराना कि उत्पाद का प्रयोग कैसे किया जाए।
- ग्राहकों को उत्पाद की उपयोगिता के बारे में अवगत कराना।
- तत्स्थल क्रय को प्रभावी करना तथा नए ग्राहकों को आकृष्ट करना।
- स्लैक अवधियों के दौरान बिक्री को बढ़ाना तथा फर्म के लाभों में वृद्धि करना।
- फर्म की सार्वजनिक छवि/सद्भाव को सुधारना।
बिक्री संवर्धन की महत्वपूर्ण विधियां निम्न हैं :-
- निशुल्क नमूनों का वितरण :- उत्पाद के लिए ग्राहक स्वीकृति हासिल करने तथा उत्पाद को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रयुक्त बिक्री संवर्धन का एक महंगा किंतु शक्तिशाली माध्यम हे। यह बिक्री संवर्धन की एक प्रभावपूर्ण युक्ति है क्योंकि उपभोक्ता उत्पाद को खरीदने से पूर्व उसका परीक्षण का सकते हैं। ये नमूने घर घर जा कर दिए जा सकते हैं, इसे खुदरा भंडारों या मेलों में दिया जा सकता है। यह युक्ति नए उत्पादों जैसे साबुन, औषधों, प्रसाधन सामग्री, परफ्यूम, चाय, इत्यादि की शुरूआत करने के लिए आयुक्त है।
- कूपन :- एक प्रमाणपत्र है जो इसके धारक को किसी विशिष्ट उत्पाद के क्रय पर विनिर्दिष्ट बचत या डिस्काउंट का हकदार बनाता है। ग्राहक अपने कूपन खुदरा विक्रेताओं को प्रस्तुत करते हैं तथा काफी अपरिचित कीमत पर उत्पाद प्राप्त करते हैं। कूपन विनिर्माताओं द्वारा सीधे डाक द्वारा या डीलरों के माध्यम से जारी किए जाते हैं। वे समाचारपत्रों तथा पत्रिकाओं के माध्यम से भी जारी किए जाते हैं।
- प्रीमियम :- यह किसी विनिर्दिष्ट उत्पाद के क्रय पर नि:शुल्क या नाम मात्र कीमत पर किसी वस्तु की पेशकश है। यह तत्काल बिक्री को बढ़ाने में सहायक है।
- व्यापारिक या बोनस स्टाम्प :- खुदरा विक्रेताओं द्वारा उन ग्राहकों को जारी किए जाते हे जो उनमें वस्तुएं खरीदते है तथा इसका प्रयोजन ग्राहक निष्ठा को बढ़ाना है। क्रेता को दिए गए स्टाम्पों की संख्या उसके द्वारा की गई क्रय मात्रा पर निर्भर है।
- क्रय सामग्री के अंक (पॉइंट) :- इसमें बैनर, चिन्ह, फोटो, पोस्टर तथा अन्य भंडार के अंतर्गत संवर्धनात्मक साधन शामिल हैं। इन्हें उस स्थान पर प्रदर्शित किया जाता है या दर्शाया जाता है जहां ग्राहक वास्तविक क्रय करता है क्योंकि ये उसे ब्रांड नाम के बारे में स्मरण कराते हैं तथा भावना प्रेरित क्रय को संवर्धित करते हैं।
- इनामी प्रतियोगिताएं :- इसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को नारा लेखन, वाक्य पूर्ति, समस्या समाधान पहली, इत्यादि के रूप में उत्पादों के बारे में विश्लेषणात्मक या सृजनात्मक विचार (सोच) के लिए इनाम दिए जाते हैं। ये उत्पादों में उपभोक्ताओं की रुचि जागृत करने में सहायता करते है, विज्ञापन प्रयोजनों को उदघाटित करते हैं।
- व्यापार मेले तथा प्रदर्शिनियां :- बिक्री संवर्धन की महत्वपूर्ण तकनीकें हैं क्योकि उनमें व्यापक आकर्षणीयता होती है। ये फर्मों तथा उत्पादों का कुल मिलाकर जनता को परिचय देने में सहायता करती है। इसके अंतर्गत, व्यवसाय फर्मों को स्टॉल आबंटित किए जाते है जहां वे अपने उत्पादों को प्रदर्शित करते या दिखाते हैं।
- विपणनर सहाय्य :- विपणन सहाय्य का संदर्भ उन सेवाओं से है जो बड़ी प्रमात्राओं में वस्तुओं की खरीद के लिए वाणिज्यिक क्रेताओं को प्रेरित करने के लिए दी जाती है। इसमें स्टोरों की रूपरेखा तथा वस्तुसूची नियंत्रण, विज्ञापन, उत्पाद प्रदर्शन इत्यादि में प्रशिक्षण शामिल हैं।
- क्लीयरेंस (स्टॉक समापन हेतु) बिक्री :- क्लीयरेंस (स्टॉक समापन हेतु) बिक्री का कम कीमतों पर आयोजन महत्वपूर्ण त्यौहारों या अन्य अवसरों पर किया जाता है। ऐसी बिक्रियां भारी संख्या में ग्राहकों को आकृष्ट करती हैं तथा संचित स्टॉक को सामाप्त करने में सहायता करते हैं।
|
^ऊपर
|
| |
|
|